बीजापुर

अयोध्या के लिए तिरुपति बालाजी से पैदल निकला रामभक्त युवक संतोष भोपालपटनम पहुंचा

रवि कुमार रापर्ती
28 दिसंबर को पैदल निकले संतोष 750 किमी का सफर तय किया।

भोपालपटनम पहुंचने पर शिव मंदिर समिति द्वारा स्वागत किया गया।

बीजापुर:– श्रीराम मंदिर के दर्शन के लिए तिरुपति बालाजी से पैदल निकले युवक पी संतोष कुमार शनिवार को भोपालपटनम नगर आगमन हुआ। भोपालपटनम में शिव मंदिर समिति के पदाधिकारियों तथा श्रद्धालुओं ने श्रीराम भक्त पी संतोष का स्वागत किया गया। शिव मंदिर समिति के रवि कुमार ने बताया कि पी संतोष तिरुपति बालाजी से 28 दिसंबर को अयोध्या श्रीराम लला के दर्शन के लिए निकले है। पदयात्रा संतोष अब तक 750 किमी की दूरी तय कर चुके हैं। अयोध्या के लिए निकले पी संतोष तिरुपति बालाजी से विजयवाड़ा, गूंटूर, एटूनगरम तारलागुडा के रास्ते से भोपालपटनम पहुंचे है। यहां से महाराष्ट्र के मंचरियाल, नागपुर होते हुए अयोध्या पहू़चेंगे। भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में न पहुंच पाने का उन्हें मलाल है लेकिन अयोध्या में श्रीराम के दर्शन पैदल चलकर अवश्य करेंगे। 17 दिन पहले आंध्रप्रदेश के तिरुपति बालाजी से निकले 25 वर्षीय युवक पी संतोष के इस तपस्वी तथा जज्बे को भोपालपटनम वासीयों ने खुब सम्मान देकर एक दिन भोपालपटनम में विश्राम करने के लिए प्रोत्साहित किया। शिव मंदिर समिति के रवि ने बताया कि श्रीराम के पी संतोष भक्त काफी उत्साहित हैं, उनका मकसद सनातन धर्म को बचाना है। हिंदू होने के नाते वर्षों बाद अयोध्या श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होना हम सभी के लिए गौरवशाली क्षण है। साथ ही भोपालपटनम के रवि कुमार का कहना है यह हमारे लिए गौरव की बात है कि तिरुपति बालाजी से पदयात्रा कर पी संतोष यहां पहुंचे है इनसे हम सभी को प्रेरणा लेना चाहिए। श्रीराम भक्त के भोपालपटनम पहुंचने पर शिव मंदिर पुजारी दत्तू महाराज, महेश शेट्टी, पीआंनद रवि कुमार रापर्ती.जी मुरलीधर जी प्रवीण. अग्गी संतोष. मदास चंद्रशेखर ,राजेन्द्र पड़िशालावर ,गुज्ज़ा उमेश ,पुपाल पुरुषोत्तम, राजाराम सोनी ,कोयलकर श्रीनिवास ,पी सत्यम प्रफुल कुमार , वैभव ,मुरली चेट्टी ,साई चेट्टी
के साथ महिलाओं में कविता मदास, डी देश ,जी स्वेता ,जी रम्या , पी भारती, राजेश्वरी ठाकुर, अन्य सभी महिला मंडल के सभी ने स्वागत किया।

img 20240113 wa03517346920502824301210 Console Corptech
img 20240113 1515282323147247404493905 Console Corptech
img 20240113 1452124510926703613168990 Console Corptech
img 20240113 1440425139478625969393612 Console Corptech
img 20240113 140907664638349161727121 Console Corptech
img 20240113 1243256472974220659904920 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button