बीजापुर

स्कूल मैदान में कार्यक्रम की प्रस्तुति, भाजपा के वेंकट ने फहराया तिरंगा।

आनद मेले में गाजर का हलवे की हुई तारीफ।

भोपालपटनम।(रवि कुमार रापर्ती)
गणतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी शासकीय कार्यलयों में बड़े ही शान से तिरंगा लहराया है।
नगर के मुख्य कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष यालम वेंकट रहे उन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चयात स्कूली बच्चो के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे स्कूल डीएवी स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कन्या पोटा केबिन, कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल, सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम स्कूल, प्राथमिक शाला भोपालपटनम, आदेश्वर पब्लिक स्कूल, मधुवन पब्लिक स्कूल, इंद्रावती महाविद्यालय , पूर्व माध्यमिक शाला देपला, पोस्ट मेट्रिक कन्या छात्रावास के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान डीएवी स्कूल उल्लूर, द्वितीय स्थान स्वामी आत्मानंद स्कूल भोपालपटनम, तृतीय स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भोपालपटनम रहे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी प्रदान किया गया। इस आयोजन में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बिलाल खान सचिन आत्राम, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जया चिड़ेम, रिंकी परस्ते कार्यक्रम में महिला मोर्चा एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि, व्यापारी गण, पत्रकार बंधु, अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षको ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन मकबूल अहमद, श्रीनिवास एटला एवं संजय चिंतुर कर रहे थे।

आनद मेले में गाजर का हलवे की हुई तारीफ।

गणतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बद शाम 3 बजे से स्कूल मैदान में आनंद मेले का आयोजन रखा गया ,जिसमे तरह- तरह के व्यंजन बनाए गए सबसे स्वादिष्ट गाजर के हलवे की लोगो ने तारीफ की, मौदान में लगे स्टालों में सभी व्यजन लोगो ने चखा है सभी खाने के समान बहुत ही स्वादिष्ट बने थे।

img 20240127 wa00073033556434130983162 Console Corptech
fb img 17063276483984896041388719598448 Console Corptech
img 20240126 wa03083990145676985337546 Console Corptech
img 20240126 1606514536910838650019508 Console Corptech
img 20240126 1607212898321735019863484 Console Corptech
img 20240126 0926371134400251742054759 Console Corptech
img 20240126 0925066277326899173011070 Console Corptech
img 20240126 0900073122033917549152313 Console Corptech
img 20240126 0911089000501695760663491 Console Corptech
img 20240126 0912466168370474638827608 Console Corptech
img 20240126 0857192016133411194247391 Console Corptech
img 20240126 1729015643083299341697201 Console Corptech
img 20240126 1729046345753424640760223 Console Corptech
img 20240126 1728593685965454891062357 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button